असल सवाल मूल्यों का है. और ये मूल्य हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा हैं. हम ख़ुद को प्रकृति से अलग करके नहीं देख पाते. आदिवासी जब लड़ते हैं, तो वे सरकार या किसी कंपनी के ख़िलाफ़ नहीं लड़ते. उनके पास अपनी 'भूमि सेना' है, और वे लालच और स्वार्थ में लिथड़े मूल्यों की मुख़ालिफ़त में लड़ते हैं.

इन सबकी शुरुआत सभ्यताओं के विकास के साथ शुरू हुई - जब हमने व्यक्तिवाद को अपना सर उठाते देखा, और हम मनुष्य को प्रकृति से अलग अस्तित्व रखने वाली इकाई के रूप में देखने लगे. यहीं से टकराव की स्थिति पैदा हुई. जब हम ख़ुद को नदी से दूर कर लेते हैं, हम उसके पानी में सीवेज, रासायनिक और औद्योगिक कचरा खाली करने में ज़रा भी नहीं हिचकते. हम नदी को संसाधन मानकर उस पर क़ब्ज़ा जमा लेते हैं. जैसे ही हम ख़ुद को प्रकृति से अलग और श्रेष्ठ समझने लगते हैं, उसकी लूट और दोहन करना आसान हो जाता है. दूसरी तरफ़, किसी आदिवासी समुदाय के लिए उसके मूल्य सिर्फ़ काग़ज़ पर लिखे नियम नहीं होते. ये मूल्य हमारे लिए ज़िंदगी जीने का ज़रिया हैं.

जितेंद्र वसावा की आवाज़ में, देहवली भीली में कविता का पाठ सुनें

प्रतिष्ठा पांड्या की आवाज़ में, अंग्रेज़ी में कविता का पाठ सुनें

धरती का गर्भ हूं

धरती का मूल-बीज-गर्भ हूं
सूरज की अजर-अमर आग का मर्म हूं
भील, मुंडा, बोडो, गोंड, संथाली हूं
मनुष्यता का आदि हूं मैं ही वासी हूं
तुम मुझे जियो, जी भरकर जियो
मैं यहां का स्वर्ग हूं
धरती का मूल-बीज-गर्भ हूं
सूरज की अजर-अमर आग का मर्म हूं

सह्याद्री, सतपुड़ा, विंध्य, अरवल्ली हूं
हिमालय की चोटी, दक्षिण समंदर घाटी
पूर्वोत्तर का हराभरा रंग मैं ही हूं
तुम जहां जहां पेड़ काटोगे
पहाड़ों को बेचोगे
तुम मुझे बिकते हुए पाओगे
नदियों के मरने से मरता मैं ही हूं
तुम मुझे सांसों में पी सकते हो
मैं ही तुम्हारे जीवन का अर्क हूं
धरती का मूल-बीज-गर्भ हूं
सूरज की अजर-अमर आग का मर्म हूं

हो आख़िर तुम भी मेरे ही वंशज
तुम भी मेरा ही रक्त हो
लालच-लोभ-सत्ता का अंधियारा
दिखने न देता तुम्हें जग सारा
तुम धरती को धरती कहते
हम धरती को मां
नदियों को तुम नदियां कहते
वो है हमारी बहना
पहाड़ तुमको पहाड़ दिखते
वो हमको तो भाई कहता
दादा हमारा सूरज दादा मामा चंदा मामा
कहता यह रिश्ता मुझको लकीर खींच
मेरे तुम्हारे बीच
फिर भी मैं न मानता मेरा विश्वास
पिघलोगे तुम अपने आप ही
मैं गरमी सहेजता बर्फ़ हूं
धरती का मूल-बीज-गर्भ हूं
सूरज की अजर-अमर आग का मर्म हूं

कविता मूलतः देहवली भीली और हिन्दी में ही लिखी गई थी.

अनुवाद: देवेश

Poem and Text : Jitendra Vasava

গুজরাতের নর্মদা জেলার মহুপাড়া গ্রামের কবি জিতেন্দ্র বাসব লেখেন দেহওয়ালি ভিল ভাষায়। আদিবাসী সাহিত্য আকাদেমির (২০১৪) প্রতিষ্ঠাতা-সভাপতি হওয়ার পাশাপাশি তিনি লাখারা কাব্য পত্রিকার একজন সম্পাদকও বটেন, আদিবাসী কণ্ঠ তুলে ধরাই এই পত্রিকার মূল লক্ষ্য। এছাড়াও তিনি আদিবাসী মৌখিক সাহিত্যের উপর চারটি বই প্রকাশ করেছেন। তাঁর ডক্টোরাল গবেষণার বিষয় ছিল নর্মদা জেলার ভিল জনজাতির মৌখিক লোক কাহিনির সাংস্কৃতিক ও পৌরাণিক আঙ্গিক। পারিতে প্রকাশিত কবিতাগুলি তাঁর আসন্ন প্রথম কাব্যসংকলনের অংশ।

Other stories by Jitendra Vasava
Illustration : Labani Jangi

২০২০ সালের পারি ফেলোশিপ প্রাপক স্ব-শিক্ষিত চিত্রশিল্পী লাবনী জঙ্গীর নিবাস পশ্চিমবঙ্গের নদিয়া জেলায়। তিনি বর্তমানে কলকাতার সেন্টার ফর স্টাডিজ ইন সোশ্যাল সায়েন্সেসে বাঙালি শ্রমিকদের পরিযান বিষয়ে গবেষণা করছেন।

Other stories by Labani Jangi
Translator : Devesh

দেবেশ একজন কবি, সাংবাদিক, চলচ্চিত্র-নির্মাতা ও অনুবাদক। তিনি পিপলস্ আর্কাইভ অফ রুরাল ইন্ডিয়ার হিন্দি সম্পাদক ও হিন্দি অনুবাদ-সম্পাদক।

Other stories by Devesh