पुणे में कूड़ा बीनने का काम करने वाली सुमन मोरे कहती हैं, “कचरा तो आप लोग फैलाते हैं, फिर हम ‘कचरेवाली’ कैसे हो गए? हम ही शहर को साफ़-सुथरा रखते हैं, ‘कचरेवाले’ तो लोग हुए न?”

सुमनताई, कागद काच पत्रा कष्टकरी पंचायत 1993 के तहत संगठित 800 कचरा बीनने वालों में से एक हैं. इस कामगार संगठन में अब धीरे-धीरे महिलाओं की संख्या बढ़ रही है. पहले उनके पास अपने काम से संबंधित कोई आधिकारिक पहचान-पत्र नहीं होता था, जिसकी मांग उन्होंने पुणे नगर निगम (पीएमसी) के सामने रखी थी, तब कहीं जाकर वर्ष 1996 में उन्हें पहचान-पत्र मिला और उनके काम को आधिकारिक मान्यता मिली.

ये महिलाएं अब पीएमसी के साथ मिलकर लोगों के घरों से कचरा इकट्ठा करती हैं. उनका ताल्लुक़ महार और मातंग समुदायों से हैं, जो महाराष्ट्र में अनुसूचित जाति के रूप में सूचीबद्ध हैं. सुमन बताती हैं, "पहले हम सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग छांटते हैं और उसमें से गीले कचरे को कचरा गाड़ी में डाल देते हैं. फिर हम सूखे कचरे से काम आने वाली चीज़ें निकाल लेते हैं और फिर उसे भी कचरे वाले ट्रक में डाल देते हैं."

महिलाओं को अब इस बात की चिंता सताने लगी है कि कहीं पीएमसी उनका काम निजी ठेकेदारों और कंपनियों को न सौंप दे. वे इसके ख़िलाफ़ आवाज़ उठा रही हैं. आशा कांबले कहती हैं, ''हम किसी को भी अपना काम छीनने नहीं देंगे.''

फ़िल्म ‘मोल’ पुणे में कचरा उठाने वाली महिलाओं के आंदोलन के इतिहास को सामने लाती है और इन महिलाओं की आवाज़ में उसकी कहानी बयान करती है.

फ़िल्म देखें: मोल

अनुवाद: अमित कुमार झा

Kavita Carneiro

কবিতা কারনেইরো, পুণে-নিবাসী স্বতন্ত্র চলচ্চিত্র-নির্মাতা। বিগত এক দশক ধরে তিনি তথ্যচিত্রের মাধ্যমে সমাজকে অবহিত করে চলেছেন। তাঁর নির্মিত ফিল্মের মধ্যে আছে রাগবি খেলোয়াড়দের নিয়ে জাফর ও টুডু নামের একটি পূর্ণদৈর্ঘ্যের তথ্যচিত্র। তাঁর সাম্প্রতিকতম ফিল্ম নাম কালেশ্বরমের বিষয়বস্তু বিশ্বের বৃহত্তম লিফ্ট সেচ প্রকল্প।

Other stories by কবিতা কার্নেইরো
Video Editor : Sinchita Maji

সিঞ্চিতা মাজি পিপলস আর্কাইভ অফ রুরাল ইন্ডিয়ার একজন বরিষ্ঠ ভিডিও সম্পাদক। এছাড়াও তিনি একজন স্বতন্ত্র ফটোগ্রাফার এবং তথ্যচিত্র নির্মাতা।

Other stories by সিঞ্চিতা মাজি
Text Editor : Sanviti Iyer

সম্বিতি আইয়ার পিপল্‌স আর্কাইভ অফ রুরাল ইন্ডিয়ার কনটেন্ট কোঅর্ডিনেটর। স্কুলপড়ুয়াদের সঙ্গে কাজ করে তাদের ভারতের গ্রামসমাজ সম্পর্কে তথ্য নথিবদ্ধ করতে তথা নানা বিষয়ে খবর আহরণ করার প্রশিক্ষণেও সহায়কের ভূমিকা পালন করেন তিনি।

Other stories by Sanviti Iyer
Translator : Amit Kumar Jha

Amit Kumar Jha is a professional translator. He has done his graduation from Delhi University.

Other stories by Amit Kumar Jha