बर्फ़ और तपिश के बीच फंसे बकरवाल
साल 2023 की गर्मियों में जब जम्मू का तापमान तेज़ी से बढ़ रहा था, तब चरवाहे हिमालय के ऊंचे पहाड़ों पर जाने के लिए तैयार थे. लेकिन वहां स्थित चारागाहों में पड़ने रही असामान्य ठंड ने उन्हें आगे जाने से रोक रखा था. मौसम के सामान्य होने की प्रतीक्षा में उनमें से कईयों के पशु रास्ते में ही बेमौसमी तेज़ बारिश में अपनी जान गंवा बैठे




























