हक़ के बदले में आशा कार्यकर्ताओं को फिर मिला सिर्फ़ ‘आश्वासन’
महाराष्ट्र के 36 ज़िलों से आईं हज़ारों आशा कार्यकर्ता बेहतर वेतन, समय पर भुगतान और इस आशय के आधिकारिक आदेश की मांग के समर्थन में एकजुट हुई हैं. महानगर के आज़ाद मैदान में आयोजित उनका हालिया विरोध प्रदर्शन 21 दिनों तक चलता रहा, और राज्य सरकार द्वारा दिए गए एक और आश्वासन के बाद समाप्त किया गया. पिछले छह महीनों में उन्हें मिला यह तीसरा सरकारी आश्वासन है, लेकिन सारे वादे फ़िलहाल हवा-हवाई हैं. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौक़े पर, औरतों की एकजुटता और उनके हक़ की लड़ाई की एक कहानी पेश करती रपट























