ममता परेड पारी में हमारी सहयोगी थीं. दुर्लभ प्रतिभा और प्रतिबद्धता की धनी इस युवा पत्रकार का 11 दिसंबर 2022 को दुखद निधन हो गया था.

उनकी पहली पुण्यतिथि पर हम आपके लिए एक ख़ास पॉडकास्ट लेकर आए हैं, जिसमें आप ममता की आवाज़ में उनके समुदाय - वारली - के लोगों की कहानी सुन सकते हैं. वारली, महाराष्ट्र के पालघर ज़िले के वाडा तालुका का आदिवासी समुदाय है. ममता का यह ऑडियो उनके निधन से कुछ महीने पहले रिकॉर्ड किया गया था.

ममता ने बुनियादी सुविधाओं और अधिकारों को लेकर वारली समुदाय के संघर्ष के बारे में जमकर लिखा. वह एक निर्भीक पत्रकार थीं, और छोटे-छोटे गांवों-बस्तियों से रिपोर्टिंग करती थीं, जिनमें से कई तो मानचित्र पर मौजूद ही नहीं हैं. वह भूख, बाल श्रम, बंधुआ मज़दूरी, स्कूली शिक्षा तक पहुंच, ज़मीन का अधिकार, विस्थापन, आजीविका के अलावा बहुत से मुद्दे कवर कर रही थीं.


इस एपिसोड में ममता महाराष्ट्र में स्थित अपने गांव निंबावली में हुए अन्याय की कहानी सुनाती हैं. वह बताती हैं कि कैसे सरकारी अफ़सरों ने मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे के लि, जल परियोजना की आड़ में गांववालों को अपने पूर्वजों की ज़मीन छोड़ने के लिए बरगलाया. इस परियोजना ने उनके गांव को तबाह कर दिया, और जो मुआवजा दिया गया वह बिल्कुल नाकाफ़ी था.

पारी में हमें ममता को जानने और उनके साथ काम करने का मौक़ा मिला. पारी पर उनकी सभी नौ कहानियां यहां सूचीबद्ध हैं.

ममता अपनी लेखनी और समुदाय के लिए किए अपने काम के ज़रिए हमेशा जीवित रहेंगी. उन्हें कोई भुला नहीं सकता.

इस पॉडकास्ट में मदद के लिए हिमांशु सैकिया का धन्यवाद.

ममता की कवर फ़ोटो, सिटीज़ंस फ़ॉर जस्टिस एंड पीस (सीजेपी) की वेबसाइट से ली गई है, जहां वह फेलो थीं. इस तस्वीर का उपयोग करने की अनुमति देने के लिए सीजेपी का धन्यवाद.

अनुवाद: देवेश

Aakanksha

ఆకాంక్ష పీపుల్స్ ఆర్కైవ్ ఆఫ్ రూరల్ ఇండియాలో రిపోర్టర్‌గానూ ఫోటోగ్రాఫర్‌గానూ పనిచేస్తున్నారు. విద్యా బృందంలో కంటెంట్ ఎడిటర్‌గా పనిచేస్తున్న ఆమె, గ్రామీణ ప్రాంతాల్లోని విద్యార్థులకు వారి చుట్టూ ఉన్న విషయాలను డాక్యుమెంట్ చేయడంలో శిక్షణ ఇస్తారు.

Other stories by Aakanksha
Editors : Medha Kale

మేధా కాలే పూణేలో ఉంటారు. ఆమె మహిళలు, ఆరోగ్యం- ఈ రెండు అంశాల పైన పనిచేస్తారు. ఆమె పీపుల్స్ ఆర్కైవ్ ఆఫ్ ఇండియాలో మరాఠీ భాషకు అనువాద సంపాదకులుగా పని చేస్తున్నారు.

Other stories by Medha Kale
Editors : Vishaka George

విశాఖ జార్జ్ PARIలో సీనియర్ సంపాదకురాలు.ఆమె జీవనోపాధుల, పర్యావరణ సమస్యలపై నివేదిస్తారు. PARI సోషల్ మీడియా కార్యకలాపాలకు నాయకత్వం వహిస్తారు. PARI కథనాలను తరగతి గదుల్లోకి, పాఠ్యాంశాల్లోకి తీసుకురావడానికి, విద్యార్థులు తమ చుట్టూ ఉన్న సమస్యలను డాక్యుమెంట్ చేసేలా చూసేందుకు ఎడ్యుకేషన్ టీమ్‌లో పనిచేస్తున్నారు.

Other stories by Vishaka George
Translator : Devesh

దేవేశ్ కవి, పాత్రికేయుడు, చిత్రనిర్మాత, అనువాదకుడు. ఈయన పీపుల్స్ ఆర్కైవ్ ఆఫ్ రూరల్ ఇండియాలో హిందీ అనువాదాల సంపాదకుడు.

Other stories by Devesh