ममता परेड पारी में हमारी सहयोगी थीं. दुर्लभ प्रतिभा और प्रतिबद्धता की धनी इस युवा पत्रकार का 11 दिसंबर 2022 को दुखद निधन हो गया था.
उनकी पहली पुण्यतिथि पर हम आपके लिए एक ख़ास पॉडकास्ट लेकर आए हैं, जिसमें आप ममता की आवाज़ में उनके समुदाय - वारली - के लोगों की कहानी सुन सकते हैं. वारली, महाराष्ट्र के पालघर ज़िले के वाडा तालुका का आदिवासी समुदाय है. ममता का यह ऑडियो उनके निधन से कुछ महीने पहले रिकॉर्ड किया गया था.
ममता ने बुनियादी सुविधाओं और अधिकारों को लेकर वारली समुदाय के संघर्ष के बारे में जमकर लिखा. वह एक निर्भीक पत्रकार थीं, और छोटे-छोटे गांवों-बस्तियों से रिपोर्टिंग करती थीं, जिनमें से कई तो मानचित्र पर मौजूद ही नहीं हैं. वह भूख, बाल श्रम, बंधुआ मज़दूरी, स्कूली शिक्षा तक पहुंच, ज़मीन का अधिकार, विस्थापन, आजीविका के अलावा बहुत से मुद्दे कवर कर रही थीं.



