घने जंगलों से घिरे कुद्रेमुख राष्ट्रीय उद्यान की पहाड़ियों में, जो समुदाय ऐतिहासिक रूप से रहते आए हैं वे बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं. इनमें कुतलुरु गांव का मालेकुड़िया समुदाय भी शामिल है, जहां उनके 30 घरों में आज भी बिजली का कनेक्शन और पानी की आपूर्ति नहीं है. कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ ज़िले की बेलतांगड़ी तालुका में स्थित कुतलुरु गांव के किसान श्रीधर मालेकुड़िया कहते हैं, “यहां के लोग काफ़ी समय से बिजली की मांग कर रहे हैं.”

लगभग आठ साल पहले, श्रीधर ने अपने घर में बिजली पहुंचाने के लिए एक पिको हाइड्रो जनरेटर ख़रीदा था. उनका घर यहां के 11 घरों में से एक था, जिसने अपनी ख़ुद की बिजली पैदा करने के लिए पैसे ख़र्च किए थे. “बाक़ी घरों में कुछ भी नहीं है - न बिजली, न पनबिजली की सुविधा, न पानी की आपूर्ति." अब गांव के 15 घर पिको हाइड्रो मशीनों से पनबिजली का उत्पादन करते हैं. पानी से चलने वाली एक छोटी टरबाइन मशीन लगभग 1 किलोवाट बिजली पैदा करती है - जो एक घर में दो बल्बों के लिए पर्याप्त होती है.

हालांकि, वन अधिकार अधिनियम को लागू हुए 18 साल हो गए हैं, लेकिन कुद्रेमुख राष्ट्रीय उद्यान में रहने वाले लोगों को क़ानून के तहत स्वीकृत पानी, सड़क, स्कूल और अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधाएं आज तक नहीं मिल पाई हैं. बिजली उन सुविधाओं में से एक है जिसे पाने के लिए मालेकुड़िया समुदाय, जो अनुसूचित जनजाति के तौर पर सूचीबद्ध है, संघर्ष कर रहा है.

वीडियो देखें: 'बिजली के बिना लोगों का जीना मुश्किल है'

पुनश्च: यह वीडियो 2017 में बनाया गया था. कुतलुरु में आज तक बिजली नहीं पहुंची है.

अनुवाद: देवेश

Vittala Malekudiya

ଭିଟ୍ଟଲ ମାଲେକୁଡ଼ିୟା ଜଣେ ସାମ୍ବାଦିକ ଏବଂ ୨୦୧୭ର ପରୀ ସଦସ୍ୟ । ସେ ଦକ୍ଷିଣ କନ୍ନଡ଼ ଜିଲ୍ଲାର ବେଲତାଙ୍ଗଡ଼ି ତାଲୁକରେ ଥିବା କୁଦ୍ରେମୁଖ ଜାତୀୟ ଉଦ୍ୟାନ ଅନ୍ତର୍ଗତ କୁତଲୁରୁ ଗ୍ରାମର ବାସିନ୍ଦା ଏବଂ ବନବାସୀ ଜନଜାତି ମାଲେକୁଡ଼ିୟା ସମ୍ପ୍ରଦାୟର ପ୍ରତିନିଧିତ୍ୱ କରିଥାନ୍ତି । ମାଙ୍ଗାଲୋର ବିଶ୍ୱବିଦ୍ୟାଳୟରୁ ସେ ସାମ୍ବାଦିକତା ଓ ଗଣଯୋଗାଯୋଗରେ ସ୍ନାତକୋତ୍ତର ଶିକ୍ଷା ଲାଭ କରିଛନ୍ତି ଏବଂ ଏବେ କନ୍ନଡ଼ ଦୈନିକ, ‘ପ୍ରଜାବାଣୀ’ର ବେଙ୍ଗାଲୁରୁ କାର୍ଯ୍ୟାଳୟରେ କାର୍ଯ୍ୟରତ ଅଛନ୍ତି ।

ଏହାଙ୍କ ଲିଖିତ ଅନ୍ୟ ବିଷୟଗୁଡିକ Vittala Malekudiya
Editor : Vinutha Mallya

ବିନୁତା ମାଲ୍ୟା ଜଣେ ସାମ୍ବାଦିକା ଓ ସମ୍ପାଦିକା। ପୂର୍ବରୁ ସେ ପିପୁଲ୍ସ ଆର୍କାଇଭ୍‌ ଅଫ ରୁରଲ ଇଣ୍ଡିଆର ସମ୍ପାଦକୀୟ ମୁଖ୍ୟ ଥିଲେ।

ଏହାଙ୍କ ଲିଖିତ ଅନ୍ୟ ବିଷୟଗୁଡିକ Vinutha Mallya
Translator : Devesh

ଦେବେଶ ଜଣେ କବି, ସାମ୍ବାଦିକ, ଚଳଚ୍ଚିତ୍ର ନିର୍ମାତା ଓ ଅନୁବାଦକ। ସେ ପିପୁଲ୍ସ ଆର୍କାଇଭ୍‌ ଅଫ୍‌ ରୁରାଲ ଇଣ୍ଡିଆରେ ହିନ୍ଦୀ ଭାଷା ସମ୍ପାଦକ ଓ ହିନ୍ଦୀ ଅନୁବାଦ ସମ୍ପାଦକ।

ଏହାଙ୍କ ଲିଖିତ ଅନ୍ୟ ବିଷୟଗୁଡିକ Devesh