अनंतपुर ज़िला में नगरोर के किसान अपने भूतकाल को याद करते हैं, जब उनके गांव में भूमिगत जल बहुत हुआ करता था। वे कई बार 2007 से पहले के समय के बारे में वर्तमान काल में बात करते हैं, शायद वे ख़ुशहाली के उन दिनों को भूलना नहीं चाहते।
साल 2007 के आसपास, बारिश हालांकि कम हो चुकी थी, लेकिन नगरोर की निकटवर्ती झीलों में आख़िरी बार बाढ़ आई थी। “एनटी रामा राव के दौर में (आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर), बारिश लगातार होती थी। जब वाईएस राज शेखर रेड्डी (मई 2014 में सत्ता में) आए, तो झीलों में एक सप्ताह के लिए बाढ़ आई (भारी बारिश की वजह से)। और वह आख़िरी था,” 42 वर्षीय किसान वी राम कृष्ण नायडू कहते हैं।








