आज दशहरा है और सुबह के समय छात्र पूजा और प्रार्थना सभा के लिए स्कूल के मुख्य हॉल में इकट्ठा हुए हैं.
कट्टईकुट्टू गुरुकुलम, तमिलनाडु के कांचीपुरम ज़िले का एक आवासीय थिएटर स्कूल है. यहां छात्रों को 12वीं कक्षा तक नियमित स्कूली शिक्षा के साथ-साथ, राज्य में प्रचलित ग्रामीण रंगमंच कला कट्टईकुट्टू की ट्रेनिंग दी जाती है. स्कूल के अधिकांश बच्चे वंचित और आर्थिक रूप से बेहद कमज़ोर परिवारों से हैं.


















