आयोजकों द्वारा बिजवासन में लगाए गए शिविर में कई राज्यों के किसान, 28 नवंबर को पहुंचने लगे। यह शहर के कई शिविरों में से एक था। यहां इकट्ठा हुए हज़ारों लोगों ने, 29 नवंबर को रामलीला मैदान की लिए मोर्चा निकाला। दोनों दिनों की तस्वीरें:
T


New Delhi, Delhi
|SUN, DEC 16, 2018
बिजवासन से रामलीला मैदान तक मोर्चा
दिल्ली में 29-30 नवंबर को राजस्थान, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों के किसानों का मोर्चा
Author
Translator

Sanket Jain
समूह के नेता किसानों को मोर्चा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के निर्देश और आपातकाल की स्थिति में संपर्क करने का नंबर दे रहे हैं

Sanket Jain
राजस्थान के नागौर जिले और ब्लॉक के किसान बात कर रहे हैं कि कैसे बोरवेल के खारे पानी ने उनके खेतों और फसलों को नष्ट कर दिया है। “हम साल में केवल चार महीने, बरसात के मौसम में ही खेती कर सकते हैं, बाकी समय हमें अन्य गांवों में मजदूरों और खेतीहर मजदूरों के रूप में काम करना पड़ता है,” वे कहते हैं। नागौर तहसील के जोधियासी गांव के 75 वर्षीय किसान, सुरधन सिंह कहते हैं, “कोई भी मुझे मज़दूर और खेतीहर मज़दूर के रूप में काम पर नहीं रखना चाहता क्योंकि मैं बूढ़ा हूं। अब मैं केवल यही कर सकता हूं कि प्रदर्शन करूं और अपनी दिक्कतें बताऊं।”

Sanket Jain
राजस्थान के नागौर जिले के किसान पारंपरिक संगीत पेश करने की तैयारी कर रहे हैं।

Sanket Jain
मोर्चा में भाग लेने के लिए बहुत से बच्चे भी अपने माता-पिता के साथ आए हैं।

Sanket Jain
पश्चिम बंगाल के ग्रामीण किसान रामलीला मैदान की ओर बढ़ रहे हैं।

Sanket Jain
दक्षिण 24 परगना के जयनगर-द्वितीय ब्लॉक के सोनाटिकरी गांव की 22 वर्षीय रिंकू हलदर को बचपन में पोलियो हो गया था। अपने कृषक परिवार के लिए लड़ने को प्रतिबद्ध, वह कहती हैं, “मैं पूरी तरह से किसानों का समर्थन करती हूं। मैं इतनी दूर से दिल्ली इसलिए आई हूं ताकि सरकार हमारी स्थिति पर ध्यान दे। कीटनाशकों और बिजली की क़ीमतें बढ़ रही हैं, लेकिन उपज अच्छी होने पर भी हमें कोई लाभ नहीं मिलता है। कोलकाता में आप उपज [धान] को ऊंची क़ीमत पर ख़रीदते हैं, लेकिन गांव में हमें अधिक मूल्य नहीं मिलता है।”

Sanket Jain
पश्चिम बंगाल का एक किसान मोर्चा के दौरान पारंपरिक गाना गा रहा है।

Sanket Jain
हरियाणा के मेवात जिले के ताओरू ब्लॉक के किसान बिजली की खराब आपूर्ति के बारे में शिकायत कर रहे हैं, जो उनके खेतों में दिन में केवल छह घंटे, रात के 11 बजे से सुबह के 5 बजे तक रहती है। वे सवाल करते हैं, “किसान रात में 11 बजे अपने पौधों को पानी भला कैसे देगा?”

Sanket Jain
बिजवासन शिविर से 10 किलोमीटर तक चलने के बाद एक किसान सड़क पर आराम कर रहा है।

Sanket Jain
महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के शिरोल तालुका के जंभाली गांव के एक किसान, 75 वर्षीय नारायण भाऊ गायकवाड़ अपनी बांसुरी बजाते हुए।

Sanket Jain
महाराष्ट्र के पालघर जिले के आदिवासी किसानों का एक समूह रामलीला मैदान में पारंपरिक गाने गा रहा है।

Sanket Jain
रामलीला मैदान में राज्यवार लगाए गए तंबू में आराम करते किसान।

Sanket Jain
मैदान में, देर शाम मंच पर हो रहे प्रदर्शन को देखते हुए।
हिंदी अनुवाद: डॉ. मोहम्मद क़मर तबरेज़
Want to republish this article? Please write to [email protected] with a cc to [email protected]
Donate to PARI
All donors will be entitled to tax exemptions under Section-80G of the Income Tax Act. Please double check your email address before submitting.
PARI - People's Archive of Rural India
ruralindiaonline.org
https://ruralindiaonline.org/articles/बिजवासन-से-रामलीला-मैदान-तक-मोर्चा

