पिली पारधी, जो अपनी आयु के आरंभिक 50वें वर्ष में हैं, कस्तूरबा रोड पर एक होटल के दरवाजे के बाहर ग्राहक का इंतजार कर रही हैं। सुबह के 9 बज रहे हैं - जब होटल में चेकआउट का समय शुरू होता है। उनकी बहू अरुणा भी उनके साथ है। दोनों महिलाएं, साथ ही पिली का बेटा भी, माथेरान में कुली का काम करते हैं।
जया पेढकर भी यही काम करती हैं। अपनी आयु के 30वें वर्ष के मध्य में, जया भी दूसरों की तरह ही, एक दिन में अपने सिर पर 10 से 40 किलोग्राम तक का सामान 3-4 बार ढोती हैं, होटलों तथा दस्तूरी के पार्किंग स्थान से – यह माथेरान के मुख्य बाजार से लगभग 3.5 किलोमीटर दूर है, और कुछ उन होटलों से भी दूर हैं जो हिल स्टेशन पर स्थित हैं।





