बाबासाहेब आंबेडकर की याद में, ‘ग्राइंडमिल सॉन्ग्स प्रोजेक्ट' अपने पाठकों के लिए इस लेख में लव्हार्डे गांव की लीलाबाई शिंदे के गाए दोहे (ओवी) लेकर आया है, जिसमें लीलाबाई डॉ आंबेडकर के प्रति अपना स्नेह, सम्मान और आभार ज़ाहिर करती हैं
जब हमारी टीम साल 2017 के अप्रैल महीने में, पुणे जिले के मुलशी तालुका के लव्हार्डे गांव में लीलाबाई शिंदे से मिलने गई, तब लीलाबाई ने बताया कि "मेरा घर फिर से बनाया जा रहा है, इसलिए हम फ़िलहाल अपनी मां के घर में रहते हैं.” वह कलाकार जाई साखले की इकलौती बेटी हैं, जो 'ग्राइंडमिल सॉन्ग्स' के डेटाबेस में दर्ज़ गायक हैं. जाई लीलाबाई के ठीक बगल के घर में रहते थे. लीलाबाई अपनी मां की फ़्रेम की हुई तस्वीर हमें दिखाने के बाद, उसे अखबार में बड़े करीने से लपेटती हैं और अनाज रखने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले एक लंबे टिन के बॉक्स में रख देती हैं. इसके बाद, हमारे हैरान चेहरे देखकर, वह बताती हैं: “इस घर की दीवारों में कीलें नहीं लगी हैं.”





