अनुवाद: राशि शुक्ला
T


Maldah, West Bengal
|MON, FEB 27, 2023
मुंबई की इमारतें और पश्चिम बंगाल के मज़दूर
मुंबई शहर की बहुत सी गगनचुंबी इमारतों का निर्माण-कार्य अन्य राज्यों से आने वाले मज़दूरों द्वारा किया जाता है, जिसके बदले में उन्हें बेहद कम दिहाड़ी मिलती है
Author
Translator

Sapana Jaiswal
क़रीब 21 वर्षीय प्रवासी मज़दूर मोहम्मद वाबलू 30 मंज़िल तक चढ़ जाते हैं, और अब उन्हें ऊंचाई से डर भी नहीं लगता है. वह कहते हैं, ‘जब मैं छोटा था तब मुझे डर लगता था, लेकिन अब नहीं लगता.’ वाबलू, पश्चिम बंगाल के मालदा ज़िले से हैं, जो राज्य के सबसे ग़रीब ज़िलों में से एक है

Sapana Jaiswal
वाबलू, बाबुल शेख़ और मनिरुल सेठ एक ही समूह का हिस्सा हैं - जिसके कुछ सदस्य तो मात्र 17 साल के हैं. इस समूह के मज़दूर मुंबई के उपनगरीय क्षेत्र में इमारतों का निर्माण करते हैं. उन्हें एक दिन में 400 रुपए से 600 रुपए की दिहाड़ी मिलती है

Sapana Jaiswal
मुंबई के गोरेगांव ईस्ट इलाक़े में स्थित एक हाउसिंग सोसाइटी में काम जारी है

Sapana Jaiswal
वे पास की झुग्गी बस्ती में एक किराए के कमरे में रहते हैं, जिसका किराया आपस में साझा कर लेते हैं. कॉलेज की पढ़ाई छूटने के बाद, परिवार का पेट पालने के लिए वे काम की तलाश में जब आए थे, तबसे यहीं रहते आ रहे हैं

Sapana Jaiswal
क़रीब 27 वर्षीय मोहम्मद बाबुल शेख़ कहते हैं, ‘हम सात भाई और दो बहनें हैं. बड़े भाई काम पर जाते हैं, ताकि छोटे भाई-बहन स्कूल जा सकें.’ उनके माता-पिता बुज़ुर्ग हैं और बीमार रहते हैं. सात भाइयों में से केवल दो ही घर पर रहते हैं; अन्य सभी ने घर छोड़ दिया है और विभिन्न शहरों में मज़दूरी करते हैं

Sapana Jaiswal
वाबलू कहते हैं, ‘हम जब काम करते हैं, तभी अपना पेट भर पाते हैं. नहीं तो भूखे रहना पड़ता है'

Sapana Jaiswal
ऊंची इमारतों को पेंट करने का काम जोखिम भरा होता है. ऊंचाई पर बंधे मचान से फिसलने पर जान जाने का ख़तरा मंडराता रहता है. उनके कपड़े ज़हरीले रसायनों से युक्त पेंट में भीगे हुए हैं. वे कई दिनों तक काम के समय एक ही कपड़े का उपयोग करते हैं, ताकि कपड़े का दूसरा सेट ख़राब न हो. इसके चलते, कई दिनों तक वे ज़हरीले पदार्थों के संपर्क में रहते हैं

Sapana Jaiswal
क़रीब 22 वर्षीय मोहम्मद मनिरुल सेठ भी मालदा ज़िले से हैं और 17 साल की उम्र में स्कूल की पढ़ाई छूटने के बाद से मज़दूर के रूप में काम करते रहे हैं. हालांकि, वह बात करने से कतराते हैं

Sapana Jaiswal
अपनी कमाई का कुछ हिस्सा भोजन और किराए पर ख़र्च करने के बाद, ये युवा प्रवासी मज़दूर बचत करने की कोशिश करते हैं और हर महीने अपने-अपने परिवार को पैसे भेजते हैं
Want to republish this article? Please write to [email protected] with a cc to [email protected]
Donate to PARI
All donors will be entitled to tax exemptions under Section-80G of the Income Tax Act. Please double check your email address before submitting.
PARI - People's Archive of Rural India
ruralindiaonline.org
https://ruralindiaonline.org/articles/मुंबई-की-इमारतें-और-पश्चिम-बंगाल-के-मज़दूर

