एन स्वामी बसवन्ना, बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान के ठीक बगल में स्थित गांव मंगला के एक किसान हैं, और अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं.
स्वामी ने छह माह के दौरान, कर्नाटक के चामराजनगर ज़िले में स्थित भारत के प्रमुख बाघ अभ्यारण्यों में से एक बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान के बाहरी इलाक़े में स्थित मंगला गांव में अपने दैनिक जीवन - अपने परिवार, पड़ोसियों, काम, खेतों, फ़सलों और जानवरों की की तस्वीरें लीं. उनका फ़ोटो निबंध वन्यजीवों के साथ आम जनजीवन से जुड़े एक बड़ी सहयोगी फ़ोटोग्राफ़ी परियोजना का हिस्सा है और ‘पारी’ पर प्रकाशित छह फ़ोटो निबंधों की शृंखला का छठा भाग है. (इसका पहला भाग - जयम्मा ने जब तेंदुए को देखा - 8 मार्च 2017 को प्रकाशित हुआ था.)











