तमिलनाडु में कोयंबटूर के पास अनइकट्टी में स्थित विद्या वनम ग्रामीण व आदिवासी बच्चों का एक विद्यालय है.
विद्या वनम ऐसा विद्यालय है जहां कोई निर्धारित पाठ्य-पुस्तकें नहीं होतीं. बच्चे अपने विषयों को विषय-वस्तु के आधार पर सीखते हैं. पिछले वर्ष उनका विषय ‘धान’ था. इस अध्ययन के अंतर्गत बच्चों ने छोटे-छोटे खेतों में ख़ुद धान उगाने का काम किया. अंग्रेज़ी बोलने वाली पहली पीढ़ी से ताल्लुक़ रखने वाले दो समूहों ने आनुवंशिक रूप से संशोधित फ़सलों पर वाद-विवाद भी किया. पढ़ें: शिक्षा का वन, बहस में धान
यह ऐसा स्कूल है जहां बच्चे अपनी बात खुलकर कहना सीखते हैं और अपनी क्षमताओं को परखने का अवसर पाते हैं. यह सब वे अपनी ही सहज गति से करते हैं. सबसे छोटे बच्चों में भी अगुआ बनने की स्पष्ट झलक दिखाई देती है.























