बाबासाहेब की स्मृतियों का जश्न मनाते लोकगीत
14 अप्रैल को बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती होती है. इस मौके पर, पारी के 'ग्राइंडमिल सॉन्ग्स प्रोजेक्ट' के तहत हम इस महीने डॉ आंबेडकर और जाति के मसले पर आधारित लोकगीत साझा करते रहेंगे. इस शृंखला की पहली कड़ी के तौर पर हम लेकर आए हैं सावरगांव की राधाबाई बोर्हाडे के गाए 5 दोहे (ओवी), जो बुद्ध, भीमराव आंबेडकर, धम्म, संघ और रमाबाई पर आधारित हैं
















